रांची :पीजी व कॉलेजों में फाइनल वोटर लिस्ट जारी

रांची : रांची विवि छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर जारी शिड्यूल के मुुताबिक छह सितंबर को पीजी विभागों और कॉलेजों में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गयी. वोटर लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गयी है. सात सितंबर को भी विभागों और कॉलेजों को लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी (हार्ड कॉपी) विवि मुख्यालय स्थित डीएसडब्ल्यू […]

रांची : रांची विवि छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर जारी शिड्यूल के मुुताबिक छह सितंबर को पीजी विभागों और कॉलेजों में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गयी. वोटर लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गयी है. सात सितंबर को भी विभागों और कॉलेजों को लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी (हार्ड कॉपी) विवि मुख्यालय स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा करनी है.
शिड्यूल के मुताबिक 11 और 12 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक नामांकन पत्र भरना है. पीजी विभाग के लिए स्नातकोत्तर भूगर्भशास्त्र विभाग में नामांकन पत्र भरे जायेंगे, जबकि संंबंधित कॉलेजों में नामांकन पत्र भरे जायेंगे. 13 सितंबर को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की जायेगी. सारी प्रक्रियाओं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >