रांची : संत मोनिका सबके लिए आदर्श नारी हैं, प्रेरणा लें : आर्चबिशप

रांची : मसीही विश्वासियों ने माताओं की संरक्षिका संत मोनिका का पर्व मनाया़ इस उपलक्ष्य में संत मरिया महागिरजाघर में आयोजित समारोही मिस्सा में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि संत मोनिका हम सबके लिए एक संत और आदर्श नारी है़ं उनमें ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास था़ उनकी सतत प्रार्थना के […]

रांची : मसीही विश्वासियों ने माताओं की संरक्षिका संत मोनिका का पर्व मनाया़ इस उपलक्ष्य में संत मरिया महागिरजाघर में आयोजित समारोही मिस्सा में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि संत मोनिका हम सबके लिए एक संत और आदर्श नारी है़ं उनमें ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास था़
उनकी सतत प्रार्थना के कारण उनका राह से भटका पुत्र अगस्टीन सही मार्ग पर आया और बाद में संत बना़ आर्चबिशप ने कहा कि स्वर्ग राज्य की प्राप्ति के लिए नम्रता और दीनता जरूरी है़ संत मोनिका में भी ये गुण थे़ संत अगस्टीन के मन परिवर्तन के बाद उनमें भी ये गुण आ गये़ जो नम्र व दीन होता है, वह सबका चहेता बनता है और उसे ईश्वर का वरदान मिलता है.
संत जोसफ क्लब में रंगारंग कार्यक्रम
मिस्सा समारोह के बाद संत जोसफ क्लब सभागार में महिला संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें नृत्य व गीत के कई कार्यक्रम हुए़ इस अवसर पर फादर थियोयडोर टोप्पो, फादर माइकल नाग, फादर स्तानिसलास रुंडा, फादर तोबियस, फादर मनोज कुल्लू, फादर रोशन तिड़ू, सिस्टर डोरोथिया कुल्लू, ओलिव कोयल, जॉन लकड़ा, वाल्टर सोरेंग, निश्चल लकड़ा और अन्य मौजूद थे़ आयोजन में महिला संघ की फ्रांसिस्का खलखो, मोनिका तिर्की, बेर्नादेत्त एक्का, नीलम कुजूर, जसिंता तिग्गा, प्रभा बाड़ा, कुमकुम कुजूर व अन्य ने अहम योगदान दिया़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >