रांची : हज यात्रा पूरी कर सोमवार को हाजियों का पहला और दूसरा जत्था रांची आयेगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सोमवार को आनेवालों में रांची के अलावा गढ़वा ,पूर्वी सिंहभूम ,गिरिडीह ,गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार व साहिबगंज के हाजी शामिल हैं.
यह जत्था दिन के 11:50 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां राज्य हज समिति के अलावा हज वॉलेंटियर्स ऑर्गनाइजेशन सहित अन्य संस्थाओं व गणमान्य लोगों की ओर से उनका स्वागत किया जायेगा. इन लोगों के अलावा उनके परिजन भी लेने के लिए हज टर्मिनल आयेंगे. हाजियों का काफिला एक घंटे के बाद से बाहर निकलने लगेगा.
