रांची :लेखा प्रबंधक को दक्ष बता सेवा वापस मांगी

रांची : सीएचसी गढ़वा में कार्यरत प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रेममणि सुधांशु का तबादला एक अगस्त को सीएचसी महुआडांड़ कर दिया गया था. आठ को महुआडांड़ के लिए विरमित होने के बाद सिविल सर्जन, गढ़वा ने एनएचएम के अभियान निदेशक को पत्र लिख कर यह कहा कि सुधांशु अपने कार्य में दक्ष हैं, इसलिए इनकी सेवा […]

रांची : सीएचसी गढ़वा में कार्यरत प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रेममणि सुधांशु का तबादला एक अगस्त को सीएचसी महुआडांड़ कर दिया गया था. आठ को महुआडांड़ के लिए विरमित होने के बाद सिविल सर्जन, गढ़वा ने एनएचएम के अभियान निदेशक को पत्र लिख कर यह कहा कि सुधांशु अपने कार्य में दक्ष हैं, इसलिए इनकी सेवा सीएचसी गढ़वा को वापस कर दी जाये.
इसके बाद सुधांशु सीएचसी गढ़वा भेज दिये गये. दरअसल, इस तबादले में एनएचएम से भी गलती हुई थी. सुधांशु को जिस सीएचसी महुआडांड़ भेजा गया था, वहां पहले से प्रखंड लेखा प्रबंधक विनय कुमार कार्यरत था. यानी एक लेखा प्रबंधक के रहते दूसरे को वहां भेज दिया गया था. यही नहीं, सुंधाशु को हटाने के बाद सीएचसी, गढ़वा में किसी लेखा प्रबंधक को नहीं भेजा गया.
इधर, आठ अगस्त को सुधांशु के विरमित होने पर नौ को सीएस लातेहार ने सीएस, गढ़वा को सूचित किया कि यहां पहले से लेखा प्रबंधक है, इसलिए सुधांशु की सेवा वहां नहीं ली जा सकती है. इसके बाद ही सीएस गढ़वा ने उक्त पत्र एमडी, एनएचएम को लिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >