झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष बने डॉ रामेश्वर उरांव, पांच बने अध्यक्ष

रांची : झारखंड प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष का ऐलान हो गया है. पार्टी ने डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने पांच कार्यकारी अध्यक्ष का भी ऐलान किया है. कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान, राजेश ठाकुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष […]

रांची : झारखंड प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष का ऐलान हो गया है. पार्टी ने डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने पांच कार्यकारी अध्यक्ष का भी ऐलान किया है. कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान, राजेश ठाकुर.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा हो रही थी कि अगला अध्यक्ष कौन होगा. इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार पार्टी ने आदिवासी मुस्लिम का कॉम्बिनेशन रखा है. पार्टी अपना वोटबैंक जानती है और पार्टी चुनाव में एक बार फिर उसी तरफ फोकस करेगी. झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम है लेकिन सारे समीकरण को दरकिनार करते हुए आदिवासी चेहरे को अध्यक्ष का ताज दिया.
डॉ. रामेश्वर उरांव मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. अर्थशास्त्र में पीएचडी डॉ उरांव पांर्टी को राज्य में कितना मजबूत कर सकेंगे यह आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन जिन हालातों में अजय कुमार ने इस्तीफा दिया उससे पार्टी के कार्यकर्ता को एकजुट करने में परेशानी जरूर होगी . डॉ उरांव 14 फरवरी 1947 को पलामू के चियांकी में पैदा हुए थे. 7 अप्रैल, 2008 को रामेश्वर उरांव ने मनमोहन सिंह सरकार के तहत पहली कैबिनेट में एक आदिवासी मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली थी. मनमोहन सिंह सरकार में वे अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >