रांची : वेतन पुनरीक्षण को लेकर एचइसी में आंदोलन, प्रबंधन के लिए बना सिरदर्द

रांची : एचइसी में वेतन पुनरीक्षण को लेकर आंदोलन प्रबंधन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. स्थिति यह है कि पांच यूनियनों ने तीन सितंबर को एचइसी में हड़ताल की घोषणा कर दी है. यूनियनों का कहना है कि यदि प्रबंधन वेतन पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों पर तीन सितंबर के पहले कोई ठोस आश्वासन […]

रांची : एचइसी में वेतन पुनरीक्षण को लेकर आंदोलन प्रबंधन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. स्थिति यह है कि पांच यूनियनों ने तीन सितंबर को एचइसी में हड़ताल की घोषणा कर दी है. यूनियनों का कहना है कि यदि प्रबंधन वेतन पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों पर तीन सितंबर के पहले कोई ठोस आश्वासन नहीं देता है, तो हड़ताल होगी. वहीं, प्रबंधन शुरू से ही वेतन पुनरीक्षण फिलहाल नहीं करने की बात कह रहा है.
एचइसी के अधिकारी ने बताया कि सितंबर में भारी उद्योग मंत्री एचइसी के दौरे पर आनेवाले हैं. अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. ऐसे में हड़ताल होने से कंपनी के प्रति केंद्र सरकार का रुख कड़ा हो सकता है.
वेतन पुनरीक्षण मंच में एचइसी की चार यूनियनें शामिल हैं, जिसमें जनता मजदूर यूनियन, हटिया कामगार यूनियन, एचइसी लिमिटेड कर्मचारी यूनियन व हटिया मजदूर लोकमंच हैं. इसके अलावा हटिया मजदूर यूनियन ने भी तीन सितंबर के हड़ताल का समर्थन किया है.
वहीं, प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में हड़ताल कंपनी के लिए अच्छा नहीं है. वर्तमान में एचइसी को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन करने के प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है. ऐसे में हड़ताल कंपनी व कर्मियों के हित में नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >