रांची : कोल्ड चेन नहीं होने से कम कारगर हो जा रही हैं दवाएं

झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा रांची : झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को होटल कैपिटोल हिल में हुई. जिसमें दवाओं के कोल्ड चेन की व्यवस्था व स्टोरेज नहीं होने व फार्मासिस्ट की समस्या सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते […]

झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा
रांची : झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को होटल कैपिटोल हिल में हुई. जिसमें दवाओं के कोल्ड चेन की व्यवस्था व स्टोरेज नहीं होने व फार्मासिस्ट की समस्या सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संस्था के महासचिव अमर कुमार सिन्हा व अध्यक्ष श्रीकृष्णा प्रधान ने बताया कि इंसुलिन सहित कई दवाओं के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था नहीं होने से दवाएं कम कारगर हो जाती हैं. स्टोरेज की सही व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं दूसरे राज्यों से दवाओं की आपूर्ति होने के कारण राज्य मेें दवाएं देर से पहुंचती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है.
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से बाजार में नकली दवाएं आ गयी हैं. फार्मासिस्ट के निबंधन के नवीकरण को पुन: शुरू कर देना चाहिए. बैठक में विभिन्न जिलाें के करीब 300 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में अरविंद कुमार, कृष्णकांत, रामबाबू, मनीष कुमार व विनोद कुमार आदि का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >