रांची : डिस्ट्रिक्ट जज कैडर के नौ अधिकारी प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रैंक में प्रोन्नत

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज कैडर के नाै न्यायिक अधिकारियों (डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज) को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रैंक में प्रोन्नति दी है. इसके अलावा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कैडर के तीन अधिकारियों को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कैडर में प्रोन्नति दी गयी है. इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज कैडर के नाै न्यायिक अधिकारियों (डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज) को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रैंक में प्रोन्नति दी है. इसके अलावा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कैडर के तीन अधिकारियों को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कैडर में प्रोन्नति दी गयी है. इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है.
डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज देवघर के नसीरूद्दीन, रांची के ज्यूडिशियल कमिश्नर एसएस प्रसाद, रांची के एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर सुनील कुमार सिंह नंबर-टू, धनबाद की डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज कुमारी रंजना अस्थाना, धनबाद के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज रिजवान अहमद, साहेबगंज के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रकाश दुबे, डालटनगंज के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज देवेंद्र कुमार पाठक, रामगढ़ की डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बबिता प्रसाद व गोड्डा के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज रवींद्र कुमार प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रैंक में प्रोन्नत किये गये हैं.
वहीं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कैडर के अधिकारी एसडीजेएम दुमका प्रताप चंद्र, एसडीजेएम पाकुड़ संदीप कुमार व एसडीजेएम रांची अजय कुमार गुड़िया को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कैडर में प्रोन्नति दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >