रांची : एसएचजी को मिलेगी औद्योगिक क्षेत्रों की सफाई की जिम्मेदारी

रांची : झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को सौंपा जायेगा. इस मुद्दे पर उद्योग सचिव के रवि कुमार ने जेएसएलपीएस से बात कर एसएचजी की मांग की है. बताया गया कि एसएचजी की महिलाएं प्रतिदिन रांची स्थित कोकर, तुपुदाना, टाटीसिलवे, नामकुम, इरबा, नगड़ी […]

रांची : झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को सौंपा जायेगा.
इस मुद्दे पर उद्योग सचिव के रवि कुमार ने जेएसएलपीएस से बात कर एसएचजी की मांग की है. बताया गया कि एसएचजी की महिलाएं प्रतिदिन रांची स्थित कोकर, तुपुदाना, टाटीसिलवे, नामकुम, इरबा, नगड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालेंगी. एक एसएचजी के जिम्मे एक इंडस्ट्रियल एरिया होगा. इसके एवज में जियाडा द्वारा एसएचजी को भुगतान किया जायेगा. गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से नगर निगम द्वारा यहां सफाई की जिम्मेदारी नहीं ली जाती. यहां सफाई की जवाबदेही जियाडा की है.
पिछले कई महीनों से साफ-सफाई की मांग की जा रही थी. इसके बाद जियाडा ने यह व्यवस्था की है. एसएचजी की महिलाएं नियमित रूप से सड़कों की सफाई करेंगी. साथ ही कचरा प्रबंधन भी करेंगी. बताया गया कि अगले सप्ताह से यह काम शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >