रातू थाना में चोरी के आरोपी ने कंबल फाड़ लगायी फांसी

रांची/रातू : रातू थाना के हाजत में बंद नेसार अंसारी (23) का शव शुक्रवार को तड़के शौचालय के वेंटिलेटर में फंदे से लटका मिला. उसने कंबल फाड़ कर फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी. मृतक लावालौंग (चतरा) निवासी कलीम अंसारी का पुत्र था. वह पत्नी नुसरत परवीन के साथ रातू के अलकमर कॉलोनी में रहता […]

रांची/रातू : रातू थाना के हाजत में बंद नेसार अंसारी (23) का शव शुक्रवार को तड़के शौचालय के वेंटिलेटर में फंदे से लटका मिला. उसने कंबल फाड़ कर फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी. मृतक लावालौंग (चतरा) निवासी कलीम अंसारी का पुत्र था. वह पत्नी नुसरत परवीन के साथ रातू के अलकमर कॉलोनी में रहता था. सूचना मिलते ही पत्नी और सास गुलनाज परवीन थाना पहुंची़ं इधर, रिम्स में मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया.
लापरवाही का आरोप : मृतक की पत्नी नुसरत परवीन व सास गुलनाज परवीन ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि नेसार को 20 अगस्त की दोपहर पकड़कर थाना लाया गया था.
कहा कि नेसार अंसारी की हत्या की गयी है. पुलिस ने एक बार भी उनसे मुलाकात करने नहीं दी. पुटकल टोली निवासी मो नाजिर के घर से 19 अगस्त को चोरी हुई थी. इस संबंध में 20 अगस्त को मो नाजिर ने नेसार अंसारी सहित अन्य तीन पर केस दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >