रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची मंडल द्वारा पटेल चौक पर रेल द्वारा मोबाइल पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी. मोबाइल एेप पर अनारक्षित रेल टिकट का प्रयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी दी गयी.
वहीं, एटीवीएम मशीन के प्रयोग व उनके लाभ के बारे में भी बताया गया. मोबाइल एेप के प्रयोग से कैसे लंबी लाइन से बचा जा सकता है व कैसे समय की बचत हो सकती है. टिकट स्वयं बनाया जा सकता है. एटीवीएस से टिकट लेने के लिए स्मार्ट कार्ड कैसे बनाया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गयी.
