रांची : सीयूजे का जमशेदपुर में खुलेगा एक्सटेंशन सेंटर

केंद्रीय विवि व टाटा स्टील के साथ शीघ्र होगा एमअोयू पीजी, पीएचडी सहित जनजातीय क्षेत्र के विकास से संबंधित संचालित होंगे कोर्स रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर में विवि का एक्सटेंशन सेंटर खोलने जा रहा है. इसके लिए विवि व टाटा स्टील के बीच शीघ्र ही एमअोयू होनेवाला है. […]

केंद्रीय विवि व टाटा स्टील के साथ शीघ्र होगा एमअोयू
पीजी, पीएचडी सहित जनजातीय क्षेत्र के विकास से संबंधित संचालित होंगे कोर्स
रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर में विवि का एक्सटेंशन सेंटर खोलने जा रहा है. इसके लिए विवि व टाटा स्टील के बीच शीघ्र ही एमअोयू होनेवाला है.
इसके तहत टाटा स्टील कंपनी सेंटर फॉर एक्सटेंशन में सभी तरह की आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रदान करेगी, जबकि केंद्रीय विवि द्वारा इस शाखा में शैक्षणिक सहयोग दिया जायेगा. क्लास रूम के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पढ़ाई होगी. इस शाखा में विशेष रूप से संस्थागत विकास संपोषित विकास प्रोडक्शन से संबंधित विषयों और जनजातीय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए निर्माण किये गये कोर्स को ज्यादा प्रमुखता दी जायेगी.
इसके तहत टाटा के कर्मचारियों के लिए भी कई कोर्स बनाये जा रहे हैं. जिसमें रिमोट सेंसिंग समेत कई कोर्स शामिल रहेंगे, जो टाटा स्टील के साथ-साथ सामाजिक शैक्षणिक विकास में भी सहयोगी होंगे. शाखा में कई ऐसे टेक्निकल कोर्स होंगे या नये कोर्स होंगे, जो सिर्फ जमशेदपुर एक्सटेंशन के लिए होंगे.
टाटा स्टील ने विवि के पास एक्सटेंशन सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया है. विवि ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है. कोर्स व संचालन के लिए विवि स्तर पर उच्चस्तरीय कमेटी बनायी गयी है. शीघ्र ही विवि एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृति लेते हुए केंद्र से सहमति ले ली जायेगी.
डॉ एसएल हरि कुमार, रजिस्ट्रार, केंद्रीय विवि, झारखंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >