रांची़ : प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता तिवारी, प्रियदर्शिनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर, आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक को पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के निष्कासित कर दिया गया है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आभा ओझा एवं संगीता तिवारी लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही पार्टी में निष्क्रिय रही हैं.
दोनों न तो संगठन के कार्यक्रमों और न ही बैठकों में शामिल रही हैं. वहीं, राखी कौर, हेमा मिंज एवं विनीता पाठक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की छवि धूमिल करने का कार्य किया है. ये भी पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों में लोकसभा चुनाव के बाद से निष्क्रिय रही हैं.
