रांची : पीजी टीआरएल के नौ विभाग में शिक्षक किये जायेंगे नियुक्त

रांची विवि ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर सरकार और जेपीएससी को दी जानकारी रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के नौ अलग-अलग विभागों में शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. रांची विवि ने रोस्टर क्लियर कर इसकी जानकारी राज्य सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय और जेपीएससी को उपलब्ध करा […]

रांची विवि ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर सरकार और जेपीएससी को दी जानकारी
रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के नौ अलग-अलग विभागों में शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.
रांची विवि ने रोस्टर क्लियर कर इसकी जानकारी राज्य सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय और जेपीएससी को उपलब्ध करा दी है. राज्य सरकार ने मार्च 2019 में ही जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़ुख, मुंडारी, हो, खड़िया, संथाली, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा व पंचपरगनिया में पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है. उक्त विभाग में मुंडारी में पूर्व में ही प्रोफेसर के एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर के एक पद अौर सहायक प्रोफेसर के दो पद की स्वीकृति राज्य सरकार से मिल चुकी है. अब विवि ने अन्य सभी भाषाअों में शिक्षकों के पद पर रोस्टर क्लियर कर दिया है.
इसके तहत प्र्रोफेसर के आठ पद (मुंडारी का पहले से तय है), एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद अौर असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल पांच पद हैं. प्रोफेसर में सभी भाषाओं में एक-एक पद हैं, जो अनारक्षित हैं. इसी प्रकार एसोसिएट प्रोफेसर में सभी नौ भाषाअों में अनारक्षित के एक-एक पद हैं, जबकि नागपुरी, हो, खड़िया, संथाली, कुरमाली, खोरठा, पंचपरगनियां में एसटी के एक-एक पद मिलाकर कुल सात पद हैं. इसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल पांच पद में हो, खड़िया, संथाली, कुरमाली, खोरठा अौर परंचपरनियां में अनारक्षित के एक-एक पद हैं.
डॉ हरि उरांव प्रभारी अध्यक्ष बने
पीजी जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ हरि उरांव बनाये गये हैं. डॉ उरांव विवि में विकास अधिकारी भी हैं. वह दोनों कार्य देखेंगे. मालूम हो कि डॉ त्रिवेणी नाध साहु के झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का सदस्य बनाये जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >