रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई. इसमें पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर योजना बनायी गयी. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा ने झारखंड की 28 जनजाति सीटों में से 22 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है.हमें पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर 65 प्लस सीट पर जीत का लक्ष्य हासिल करना है. झारखंड में जिसने सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन छीनी, वही लोग आज हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं.
22 जनजाति सीटों पर जीत हासिल करें : गिलुवा
रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई. इसमें पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर योजना बनायी गयी. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा ने झारखंड की 28 जनजाति सीटों में से 22 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है.हमें पंचायत स्तर पर […]

कार्यकर्ता इस बात को जनता के बीच ले जाकर जायें और उन्हें सच्चाई बताने का काम करें. प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज के धर्म, संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए जनजातीय समाज के युवाओं को आगे आना होगा. सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें.
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से विपक्षी दलों की झूठ को बेनकाब किया गया. कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें. बैठक में सदस्यता प्रभारी अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, लखन मार्डी, विधायक गंगोत्री कुजूर, अशेष बारला, अनु लकड़ा, अवधेश सिंह चेरो, लखी हेंब्रम, बिशु टुडू, नकुल तिर्की, रवि मुंडा, रूप लक्ष्मी मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे.
सरकार जो कहती है करके दिखाती है : रघुवर सरकार के इरादे नेक, वायदे नेक और कार्यक्रम भी नेक, यह बात भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाखों किसानों को लाभांवित किये जाने पर कही. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित है.
रघुवर सरकार जो कहती है वो कर के दिखाती है. आज पूरे प्रदेश का किसान खुश है. प्रदेश सरकार ने केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त प्रति एकड़ पांच हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराकर देश भर में अनूठी पहल की है. श्री गिलुवा ने प्रदेश भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी .