इंजीनियर रोहित के पिता के खाते से 55 हजार की निकासी कर ली गयी थी
रांची : बरियातू के देशवाल टोली निवासी रिम्सकर्मी दिनेश पॉल के इंजीनियर पुत्र रोहित कुमार खाते से 55 हजार की अवैध निकासी का पता लगाने नौ जुलाई को दिल्ली गये थे. उसके बाद से वे लापता है़ं
इस संबंध में दिनेश पॉल ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिनेश पॉल ने बताया कि मेरे एकाउंट से 55 हजार की निकासी दिल्ली की एक कंपनी ने कर ली थी. कंपनी का कार्यालय अग्रवाल सेंटर प्लाजा, 308 टावर, प्लॉट नंबर-दो, देशबंधु गुप्ता मार्ग सेक्टर-पांच द्वारिका दिल्ली में ह़ै किसी प्रकार वहां के एक व्यक्ति से मेरे पुत्र रोहित ने संपर्क किया़ उसके बाद वह कंपनी का पता लगाने नौ जुलाई को दिल्ली चला गया.
दिनेश ने बताया कि अवैध निकासी के पूर्व एयरपोर्ट में पुत्र की नौकरी लगाने की बात कह कर कंपनी ने ऑनलाइन पांच सौ रुपये पेमेंट करने को कहा था़ पेमेंट के बाद मेरे एकाउंट से 55000 रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में बात करने पर कंपनी की ओर से जान मारने की धमकी भी दी गयी थी.
