रांची : झामुमो के पांच अगस्त को होनेवाले युवा आक्रोश मार्च को लेकर रांची जिला कार्यालय अलकापुरी कांप्लेक्स लालपुर में बैठक की गयी.
जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से राज्य का युवा वर्ग आक्रोशित है़ उन्हें प्रोत्साहित कर इस आक्रोश मार्च में शामिल करे़ं बैठक में रांची जिला सचिव अंतु तिर्की, शबनूर मंसूरी, नितिन अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, आर द्विवेदी, कलाम आजाद, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार महतो, सतीश कुमार ठाकुर, वसीम खान, गोपाल पांडे, सुजीत उपाध्याय व अन्य मौजूद थे़
