अनगड़ा : ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें युवा

अनगड़ा : ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को जानने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बुधवार को जोन्हा क्षेत्र के जीदू, गुड़ीडीह, मुशंगु सहित विभिन्न गांव टोलों का दौरा किया. गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी पेंशन, पेयजल, आवास, बिजली, आवागमन, राशन व सिंचाई सहित अन्य […]

अनगड़ा : ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को जानने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बुधवार को जोन्हा क्षेत्र के जीदू, गुड़ीडीह, मुशंगु सहित विभिन्न गांव टोलों का दौरा किया. गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी पेंशन, पेयजल, आवास, बिजली, आवागमन, राशन व सिंचाई सहित अन्य समस्याओं को रखा. सुदेश ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए युवाओं को आगे आने को कहा.
गांव के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए गांव स्तर पर ही सर्वे टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्य घर-घर जाकर समस्याओं का सर्वे करेंगे.
मौके पर राजेंद्र शाही मुंडा, अनवर खान, आजसू केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, शंकर बेदिया, सोहन बेक, सीताराम साहू, मो इरफान, पप्पू, सुरेश मुंडा, विजय उरांव, शंकर मुंडा, मंगल मुंडा, रौशन मुंडा, कैलाश मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, सुनीता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >