रांची : स्कूली वैन चालकों की हड़ताल टली

रांची : स्कूली वैन चालकों की बैठक शनिवार को उर्स मैदान डोरंडा में हुई. बैठक में ट्रैफिक एसपी कार्यालय के द्वारा राजधानी के विभिन्न स्कूलों को दिये गये नोटिस पर चर्चा की गयी. जिसमें आदेश को लेकर रोष प्रकट किया गया. ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हड़ताल करना समस्या […]

रांची : स्कूली वैन चालकों की बैठक शनिवार को उर्स मैदान डोरंडा में हुई. बैठक में ट्रैफिक एसपी कार्यालय के द्वारा राजधानी के विभिन्न स्कूलों को दिये गये नोटिस पर चर्चा की गयी. जिसमें आदेश को लेकर रोष प्रकट किया गया. ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हड़ताल करना समस्या का समाधान नहीं है. नोटिस के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को सूचना दी जाने लगी है कि वह अपने बच्चों को स्कूल निजी स्कूल वैन या ऑटो से नहीं भेजें.
बैठक में अजय राय ने सभी चालकों से तत्काल हड़ताल नहीं करने और सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करने की बात कही. इसके बाद हड़ताल टालने पर सहमति बनी. श्री राय ने बताया कि सोमवार को एसोसिएशन विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों के साथ ट्रैफिक एसपी से मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >