रातू के काटू में जमीन कारोबारी को गोली मारी, घायल

रातू : थाना क्षेत्र के काटू गांव में शनिवार की रात्रि करीब आठ बजे अपराधियों ने जमीन कारोबारी सुमंत उरांव (28) को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली उसकी बायीं बांह में लगी. इलाज सीएचसी रातू में कराया जा रहा है. डॉक्टर सुजीत कुमार कश्यप ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है. […]

रातू : थाना क्षेत्र के काटू गांव में शनिवार की रात्रि करीब आठ बजे अपराधियों ने जमीन कारोबारी सुमंत उरांव (28) को गोली मारकर घायल कर दिया.
गोली उसकी बायीं बांह में लगी. इलाज सीएचसी रातू में कराया जा रहा है. डॉक्टर सुजीत कुमार कश्यप ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार सुमंत उरांव अपनी बाइक से मखमंदरो चौक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने उसे रुकने की आवाज दी. वह जैसे ही रुका, अपराधियों ने उस पर पीछे से दो गोली दाग दी.
जिसमें एक गोली उसकी बांयी बांह में लगी व आगे से निकल गयी. जबकि दूसरी गोली हवाई फायर हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने थाना को सूचित किया. घायल सुमंत उरांव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही भू-माफिया ईश्वर गोप व पिंटू गोप से उसकी रंजिश है. पूर्व में दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. उसने दावा किया कि बाइक पर हेलमेट पहने ईश्वर व पिंटू गोप ही थे. उन्होंने ही उस पर गोली चलायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >