रांची :छात्रा से दुष्कर्म का एक आरोपी बिहार भागा

रांची :जगन्नाथपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीसरे आरोपी सरोज यादव की तलाश में रांची के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वह घर में नहीं मिला. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि घटना को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया […]

रांची :जगन्नाथपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीसरे आरोपी सरोज यादव की तलाश में रांची के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वह घर में नहीं मिला. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि घटना को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया है.
उल्लेखनीय है कि 15 मई को तीन युवकों ने नाबालिग को डोरंडा कॉलेज के समीप से ऑटो से अगवा कर लिया और फिर धुर्वा डैम के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था. घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग को बिरसा चौक के समीप छोड़ दिया और उससे मोबाइल छीन कर भाग निकले. 17 जुलाई को नाबालिग के परिजनों के प्रयास से दो आरोपी बिरसा चौक से पकड़े गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >