रांची : मैं अभियंत्रण कोषांग का कर्मी नहीं : सिंह

रांची : अपने कार्य से मुक्त किये गये राज्य शीत शृंखला पदाधिकारी नील रंजन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव के कार्यालय आदेश पर तकनीकी सवाल खड़ा किया है. एनएचएम के अभियान निदेशक (एमडी) को लिखे पत्र में उन्होंने विभागीय अादेश (124/04-801) के बारे में कहा है कि विभाग ने मुझे अभियंत्रण कोषांग का कर्मचारी […]

रांची : अपने कार्य से मुक्त किये गये राज्य शीत शृंखला पदाधिकारी नील रंजन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव के कार्यालय आदेश पर तकनीकी सवाल खड़ा किया है. एनएचएम के अभियान निदेशक (एमडी) को लिखे पत्र में उन्होंने विभागीय अादेश (124/04-801) के बारे में कहा है कि विभाग ने मुझे अभियंत्रण कोषांग का कर्मचारी समझते हुए आदेश निर्गत किया है, जबकि मैं वर्तमान में राज्य शीत शृंखला पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हूं.
श्री सिंह ने एमडी को लिखा है कि मैं 10 वर्षों से अधिक समय से झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति में कार्यरत हूं. राज्य शीत शृंखला पदाधिकारी की नियुक्ति व अवधि विस्तार से संबंधित दस्तावेज आपके कार्यालय में उपलब्ध हैं. एनएचएम स्वायत्त संस्था है, जिसके नियंत्रण पदाधिकारी आप हैं. समिति के किसी कर्मचारी पर यहीं से निर्गत अादेश लागू होता है. उपरोक्त तथ्यों के अालोक में मेरे विरुद्ध लिया गया निर्णय विधिसम्मत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >