रांची : नगर निगम बोर्ड की बैठक 13 को

रांची : नगर निगम बोर्ड की बैठक 13 जुलाई को होगी. इस दौरान कई अहम प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे जायेंगे. बैठक में स्मार्ट घर बनाने वालों को होल्डिंग टैक्स में छूट देने से लेकर पार्किंग पॉलिसी द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क पर चर्चा होगी. बैठक में झिरी में हॉटिकल्चर पार्क के निर्माण का भी प्रस्ताव […]

रांची : नगर निगम बोर्ड की बैठक 13 जुलाई को होगी. इस दौरान कई अहम प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे जायेंगे. बैठक में स्मार्ट घर बनाने वालों को होल्डिंग टैक्स में छूट देने से लेकर पार्किंग पॉलिसी द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क पर चर्चा होगी.
बैठक में झिरी में हॉटिकल्चर पार्क के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा जायेगा, ताकि झिरी में दशकों से जमा कचरे का निष्पादन हो सके. इसके अलावा शहर में एक शांति स्तंभ बनाने का प्रस्ताव भी लाया जायेगा. बैठक में हरमू मुक्तिधाम में बने विद्युत शवदाहगृह के संचालन का कार्य मारवाड़ी सहायक समिति को देने पर विचार किया जायेगा. इसके अलावा मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क का नाम बदल कर शहीद संकल्प शुक्ला के नाम करने पर निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >