रांची : जाम ऐसा कि दो किमी तय करने में 35 मिनट लग गये

रातू रोड पार करने में छूट रहे हैं लोगों के पसीने रांची : शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे से रातू रोड में जाम ऐसा रहा कि मात्र दो किमी की दूरी तय करने में चार पहिया वाहन चालकों को 30-35 मिनट लग रहे थे. सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा. इटकी रोड पर ओंकार […]

रातू रोड पार करने में छूट रहे हैं लोगों के पसीने
रांची : शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे से रातू रोड में जाम ऐसा रहा कि मात्र दो किमी की दूरी तय करने में चार पहिया वाहन चालकों को 30-35 मिनट लग रहे थे. सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा. इटकी रोड पर ओंकार होटल के पहले से गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही.
पिस्का मोड़ पार करने में ही 10 मिनट लग रहे थे. यहां से रातू रोड दुर्गा-साईं मंदिर तक पहुंचने में इतना समय लग रहा था. वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी 20 से 25 मिनट लग रहे थे. यह स्थिति 11:30 बजे तक थी. जाम की वजह से राहगीर परेशान रहे. वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दोपहर में भी इस सड़क पर यही स्थिति रही. दोपहर में रातू रोड से पिस्का मोड़ जानेवाली लेन पूरी तरह जाम रही. वहीं, शाम छह बजे के बाद से रात 10 बजे तक सड़क में गाड़ियां रेंगती रहीं.
हर दिन का ही है यही हाल
रातू रोड में हर दिन जाम लगा रहता है. सुबह नौ बजे से रात नौ बजे के बीच 12 घंटे में से सात घंटे तक यह सड़क पूरी तरह जाम रहती है. इस दौरान गाड़ियां सरकती रहती हैं.
रातू रोड पार करना मुश्किल हो जाता है. जाम पिस्का मोड़ के पहले से शुरू होता है, फिर देवी मंडप गली, ग्लैक्सिया मॉल के पास, लाहकोठी के पास, प्रसाद पेट्रोल पंप, कब्रिस्तान के आगे गाड़ियां फंसती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >