रांची :बीपीओ-बीपीएम समिट को लेकर बेंगलुरू में रोड शो

रांची/बेंगलुरू : सरकार ने झारखंड बीपीओ उद्योग और रोजगार की सामूहिक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से आकर्षक प्रोत्साहन के साथ बीपीओ-बीपीएम नीति शुरू की है. पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से राज्य में 25 से अधिक बीपीओ-बीपीएम कंपनियों ने कार्य आरंभ किया है. इससे राज्य में 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार का […]

रांची/बेंगलुरू : सरकार ने झारखंड बीपीओ उद्योग और रोजगार की सामूहिक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से आकर्षक प्रोत्साहन के साथ बीपीओ-बीपीएम नीति शुरू की है.

पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से राज्य में 25 से अधिक बीपीओ-बीपीएम कंपनियों ने कार्य आरंभ किया है. इससे राज्य में 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हुआ है. उक्त बातें सचिव, आइटी और ई-गवर्नेंस विनय कुमार चौबे ने बेंगलुरु स्थित होटल आइटीसी विंडसर में आयोजित झारखंड बीपीओ – बीपीएम समिट-2019 को लेकर हुए रोड शो में कही.

समिट में झारखंड में कार्यरत अग्रणी बीपीओ कंपनियां -आइसोन और आई डेक्कन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आकर्षक बीपीओ/बीपीएम नीति-2016 से न सिर्फ उन्हें झारखंड में अपना आधार स्थापित करने में मदद मिली, बल्कि इकाइयों के आगे विस्तार का अवसर भी मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >