रांची : आपसी विवाद में गोली मार की गयी थी युवक की हत्या

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भुसूर टीओपी के समीप लंका कॉलोनी मोड़ के पास सोमवार की देर रात गोली मारकर जिस युवक की हत्या कर दी गयी थी, उसकी पहचान लखन यादव के रूप में हुई है. वह कदम खटाल के समीप का रहनेवाला था और पेशे से ड्राइवर था. पुलिस ने मंगलवार को […]

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भुसूर टीओपी के समीप लंका कॉलोनी मोड़ के पास सोमवार की देर रात गोली मारकर जिस युवक की हत्या कर दी गयी थी, उसकी पहचान लखन यादव के रूप में हुई है.
वह कदम खटाल के समीप का रहनेवाला था और पेशे से ड्राइवर था. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. खबर लिखे जाने तक परिजनों ने घटना को लेकर जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है. इसलिए मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस के अनुसार सोमवार को भी लखन यादव गाड़ी चलाने के लिए निकला था.
वह घटनास्थल के समीप ही अपने परिचित और दोस्तों के साथ खाता-पीता था. पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर उसके किसी परिचित या दोस्त ने ही उसे गोली मार दी होगी. पुलिस ने मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. लखन यादव पूर्व में हत्या के मामले में जेल भी गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >