पिस्कानगड़ी : 200 मेधावी विद्यार्थी किये गये सम्मानित

पत्रकार संघ, युगांतर भारती व स्वामी विवेकानंद संस्था का प्रतिभा सम्मान समरोह पिस्कानगड़ी : पत्रकार संघ, युगांतर भारती व स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को नगड़ी स्थित राज्य जलछाजन प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन किया गया. इस समारोह में मैट्रिक व सीबीएसइ/आइसीएसइ की […]

पत्रकार संघ, युगांतर भारती व स्वामी विवेकानंद संस्था का प्रतिभा सम्मान समरोह

पिस्कानगड़ी : पत्रकार संघ, युगांतर भारती व स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को नगड़ी स्थित राज्य जलछाजन प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन किया गया. इस समारोह में मैट्रिक व सीबीएसइ/आइसीएसइ की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 200 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि उभरती प्रतिभाअों को आगे बढ़ने का मौका दें. छात्र लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करें, तो सफलता निश्चित है. समाज के लोगों को भी प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा विद्यार्थी माता-पिता व शिक्षकों का आदर करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. उन्होंने विद्यार्थियों के हितार्थ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंंद्र कुमार ने क्षेत्र के गरीब-असहाय विद्यार्थियों को पढ़ाई का खर्च देने का आश्वासन दिया. समारोह को कांग्रेस के लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, सीपीआइ (एम) के राज्य कमेटी सदस्य सुभाष मुंडा, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ वंदना सेजवल्कर, तपेश्वर केसरी, चुड़ामनी महतो, केदार महतो, बिरसा मिंज, अंशुल शरण, बजरंग महतो, डॉ त्रिवेणी नाथ साहू, हेमंत केसरी, प्रेमसागर महतो, जितेंद्र तिवारी व शहीद अहमद ने भी संबोधित किया.

भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार परिषद सदस्य के रूप में चयनित नगड़ी के ज्ञान राज को सांसद ने विशेष रूप से सम्मानित किया. अध्यक्षता केशव कुमार भगत ने की. संचालन प्रताप फुलजेंस सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार ने किया. संयोजक मंडली ने अतिथियों को पौधा देकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >