रांची़ : पर्स लूटनेवाले दो नाबालिग गिरफ्तार

रांची़ : रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे एक महिला से पर्स लूटनेवाले दो नाबालिग अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार की रात शिवपुरी निवासी सुनीता कुमारी नामक महिला के साथ हुई थी. सुनीता के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में गठित […]

रांची़ : रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे एक महिला से पर्स लूटनेवाले दो नाबालिग अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार की रात शिवपुरी निवासी सुनीता कुमारी नामक महिला के साथ हुई थी. सुनीता के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया़ एक अपराधी हिंदपीढ़ी के निजाम नगर और दूसरा कांके के चूड़ी टोला का निवासी है़
उनके पास से एक हजार रुपया बरामद किया गया है.बताया जाता है कि पुलिस ने पहले निजाम नगर में छापेमारी की और वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर कांके से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया़ उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >