रांची :डॉ वीएस दास के नाम पर सहमति

रांची : निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य (डीआइसी) डॉ राजेंद्र पासवान 30 जून को सेवानिवृृत्त होंगे. इनकी जगह आरसीएच प्रभारी डॉ विजय शंकर दास को नया निदेशक प्रमुख बनाने संबंधी सहमति विभागीय मंत्री ने दे दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी. यदि ऐसा होता है तो निदेशक प्रमुख तय करने […]

रांची : निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य (डीआइसी) डॉ राजेंद्र पासवान 30 जून को सेवानिवृृत्त होंगे. इनकी जगह आरसीएच प्रभारी डॉ विजय शंकर दास को नया निदेशक प्रमुख बनाने संबंधी सहमति विभागीय मंत्री ने दे दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी.
यदि ऐसा होता है तो निदेशक प्रमुख तय करने में वरीयता क्रम की फिर अनदेखी होगी. गौरतलब है कि डॉ दास वरीयता क्रम में चौथे स्थान पर हैं. राज्य मलेरिया नियंत्रण प्रभारी डॉ वी एस खन्ना, निदेशक आइपीएच डॉ संजय कुमार तथा राज्य कुष्ठ नियंत्रण प्रभारी डॉ जेपी सांगा वरीयता क्रम में डॉ दास से ऊपर हैं. डॉ खन्ना व डॉ संजय कुमार दोनों 1981 बैच के हैं, जबकि डॉ सांगा व डॉ दास 1983 बैच के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >