रांची : आज भी जमा कर सकते हैं बिजली बिल

रांची : विद्युत आपूर्ति सर्किल रांची के अंदर छह जगहों पर बिजली विभाग का काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा. सामान्य दिनों की तरह उपभोक्ता रविवार को भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं. कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि सरकारी एवं अन्य विभागों में कार्यरत उपभोक्ता सामान्य दिनों में अपना बिजली बिल जमा नहीं […]

रांची : विद्युत आपूर्ति सर्किल रांची के अंदर छह जगहों पर बिजली विभाग का काउंटर रविवार को भी खुला रहेगा. सामान्य दिनों की तरह उपभोक्ता रविवार को भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं.
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि सरकारी एवं अन्य विभागों में कार्यरत उपभोक्ता सामान्य दिनों में अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बिजली विभाग ने बिजली बिल जमा करने के लिए रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है. रविवार को बूटी मोड़, इरबा, टाटीसिलवे, अनगड़ा, सिल्ली और बुंडू में एटीपी मशीन से बिल सामान्य दिनों की तरह जमा लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >