पारा शिक्षकों से डेढ़ वर्ष के मानदेय की होगी वसूली

सुनील कुमार झा, रांची : सरकार द्वारा मौका दिये जाने के बाद भी शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले पारा शिक्षकों की न केवल सेवा समाप्त की जायेगी, बल्कि उनसे डेढ़ वर्ष के मानदेय की भी वसूली होगी. झारखंड शिक्षा परियोजना ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. राज्य में कुल 8500 अप्रशिक्षित […]

सुनील कुमार झा, रांची : सरकार द्वारा मौका दिये जाने के बाद भी शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले पारा शिक्षकों की न केवल सेवा समाप्त की जायेगी, बल्कि उनसे डेढ़ वर्ष के मानदेय की भी वसूली होगी. झारखंड शिक्षा परियोजना ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. राज्य में कुल 8500 अप्रशिक्षित पारा शिक्षक कार्यरत थे.

अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को एनओआइएस के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण की अनुमति दी गयी थी. अप्रशिक्षित 8500 पारा शिक्षक में से 6045 शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2455 अप्रशिक्षित पारा शिक्षकाें ने परीक्षा नहीं दी. भारत सरकार ने 31 मार्च 2019 तक शिक्षक प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त करने को कहा है.
ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने ऐसे पारा शिक्षकों को चिन्हित करने का निर्णय लिया है, जो सरकार द्वारा मौका दिये जाने के बाद भी शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा में शामिल नहीं हुए. ऐसे पारा शिक्षकों से प्रशिक्षण अवधि के डेढ़ वर्ष के मानदेय की वसूली की तैयारी है. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
कहीं फर्जी तो नहीं थे पारा शिक्षक, होगी जांच : शिक्षा विभाग इस बात की भी जांच करेगा कि परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले पारा शिक्षक कहीं फर्जी तो नहीं थे.
इनके बदले दूसरे व्यक्ति स्कूल तो नहीं आ रहे थे, या फिर अब तक फर्जी तरीके से इन शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >