पिस्कानगड़ी : दोनों पक्षों की बात सुनें, एकपक्षीय न हो कार्रवाई

पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना कांड संख्या 81/2019 को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआइजी एवी होमकर से मिला. उन्हें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में 20 जून की शाम नगड़ी निवासी आशुतोष पांडेय उर्फ बंटी की मौत के बाद रिंची अस्पताल में हुई मारपीट की घटना का जिक्र है. […]

पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना कांड संख्या 81/2019 को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआइजी एवी होमकर से मिला. उन्हें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में 20 जून की शाम नगड़ी निवासी आशुतोष पांडेय उर्फ बंटी की मौत के बाद रिंची अस्पताल में हुई मारपीट की घटना का जिक्र है.
ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस कांड में दोनों पक्षों की बात सुनने के पश्चात कार्रवाई की जाये. सारी वारदात अस्पताल की सीसीटीवी में कैद है. इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच हो व दोषी को पकड़ा जाये. प्रतिनिधिमंडल ने डीआइजी को पूरी घटना से अवगत कराया. डीआइजी ने भी उनकी बातें गंभीरता से सुनी. कहा कि ग्रामीण निश्चिंत रहे.
उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. न्याय होगा. प्रतिनिधिमंडल में तपेश्वर केसरी, केदार महतो, चुड़ामणि महतो, बसंत चौधरी, नंदकिशोर मेहता, नाथूराम, अखिलेश केसरी, कमलेश केसरी, हेमंत कुमार, अजय कुमार राज, नवीन कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >