रांची : सेविकाओं के लिए खरीदे जायेंगे 29134 स्मार्ट फोन

रांची : समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के लिए और 29134 स्मार्ट फोन खरीदेगा. केंद्र सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से खरीदे जा रहे इन मोबाइल फोन की लागत करीब 27 करोड़ है. रिवर्स अॉक्शन के जरिये स्मार्ट फोन किस कंपनी से खरीदे जायेंगे, इसका निर्णय 26 जून तक लिया सकता […]

रांची : समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के लिए और 29134 स्मार्ट फोन खरीदेगा. केंद्र सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से खरीदे जा रहे इन मोबाइल फोन की लागत करीब 27 करोड़ है.
रिवर्स अॉक्शन के जरिये स्मार्ट फोन किस कंपनी से खरीदे जायेंगे, इसका निर्णय 26 जून तक लिया सकता है.खास सॉफ्टवेयर (ऐप) वाले इस स्मार्ट फोन के जरिये सेविका लाभुक बच्चों तथा गभर्वती व धात्री महिलाअों को मिल रहे पोषाहार, लाभुकों का वजन व उम्र सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उक्त सॉफ्टवेयर पर लोड करती है. उक्त आंकड़े को केंद्रीय समाज कल्याण मंत्रालय व नीति आयोग सहित राज्य सरकार के अधिकारी देखते हैं.
इन आंकड़ों की सहायता से उम्र के अनुसार बच्चों का वजन व ऊंचाई पता चलता है. साथ ही इन आंकड़ों का विश्लेषण कर कुपोषित बच्चे चिह्नित किये जाते हैं. उसी तरह गर्भवती व धात्री महिलाओं से संबंधित जानकारी भी मिलती है. इससे पहले विभाग ने राज्य के सात जिलों (जहां कुपोषण की समस्या अधिक है) में करीब 3.24 करोड़ की लागत से दो चरणों में कुल 12399 मोबाइल बांटे थे. इनमें दुमका, लातेहार, पलामू, चतरा, लोहरदगा, प. सिंहभूम व सरायकेला जिले शामिल हैं.
नये फोन इन जिलों के अलावा दूसरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका को दिये जायेंगे. दरअसल तकनीक की सहायता से आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट पेपरलेस व्यवस्था के तहत केंद्र व राज्य सरकार को उपलब्ध कराना ही इस योजना का मकसद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >