रांची : 24 सफाइकर्मियों को दिया गया प्रमाण पत्र

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत किया गया प्रशिक्षित अब तक रांची नगर निगम के लगभग 115 सफाइकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र के 24 प्रशिक्षित कर्मियों को सोमवार को स्वच्छता सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षण पूरा होने पर कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया. यह कौशल प्रमाण […]

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत किया गया प्रशिक्षित
अब तक रांची नगर निगम के लगभग 115 सफाइकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं
रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र के 24 प्रशिक्षित कर्मियों को सोमवार को स्वच्छता सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षण पूरा होने पर कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया. यह कौशल प्रमाण पत्र ग्रीन जॉब सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से दिये गये.
इनका मानक राष्ट्रीय कौशल अर्हता फ्रेमवर्क के लेवल तीन के समतुल्य है. इन सफाइकर्मियों को रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड कौशल मिशन के सीइअो अमर झा और रांची नगर निगम लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी ने प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के प्रबंधक विनय कुमार, मीडिया मैनेजर आशीष कुमार सौरभ, सैकत सरकार सहित अॉल इंडिया इंस्टीट्यूट अॉफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के सदस्य आदि उपस्थित थे.
सीइअो अमर झा ने कहा कि प्रशिक्षण के तहत इन सफाइकर्मियों को उनके कार्य के दौरान ही सूखा-गीला कचरा अलग करने, फर्श की सफाई में मशीन का प्रयोग, सड़क सफाई के दौरान झाड़ू की लंबाई एवं आकार के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. इससे सफाई कर्मी सही तरीके से काम कर पायेंेेगे.
साथ ही सफाइकर्मियों को स्वच्छता सेवा के दौरान सुरक्षा मानकों के लिए दस्ताना, मास्क, टोपी व बूट के प्रयोग एवं इनसे मिलने वाली सुरक्षा के बारे में भी बताया गया. सफाइकर्मियों को सफाई कार्यों के दौरान कांच एवं अन्य रासायनिक खतरों, बीमारियों तथा संक्रमण से बचने के उपायों से भी अवगत कराया गया. जिससे वह सावधानीपूर्वक काम कर सकें. तक रांची नगर निगम के 800 से अधिक सफाइकर्मियों का निबंधन किया गया है.
लगभग 115 सफाइकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि स्वच्छता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सफाइकर्मियों के लिए 500 रुपये प्रति माह मानदेय बढ़ोतरी का भी प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >