रांची : पहाड़ी मंदिर की दान पेटियों में दिये गये दान की राशि की गणना रविवार को की गयी. राशि की गणना मंदिर परिसर में हुई. इसमें पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों के अलावा प्रशासन व आमलोग भी शामिल हुए. सभी दान पत्रों की गिनती हुई. इस दौरान छह लाख 14 हजार तीन सौ 80 रुपये निकले. खराब नोटों की संख्या नहीं के बराबर थी. नोट व सिक्कों को अलग-अलग रखा गया.
दान राशि बैंक में जमा करा दी जायेगी. दान राशियों की गिनती में पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से मदन लाल पारिक, नितेश लोहिया, मुकेश अग्रवाल, आनंद गाड़ोदिया, अनुज गोयनका, अजय गाड़ोदिया, रश्मिकांत मिश्र के अलावा आम भक्तों का भी सहयोग मिला.
