लोहरदगा के कैरो में मिड डे मिल में मिली छिपकली

कैरो, लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगजुआ में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से विषाक्त खाना खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गये. मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज किया. बताया जाता है कि मध्याह्न भोजन करने के बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी. […]

कैरो, लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगजुआ में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने से विषाक्त खाना खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गये. मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज किया. बताया जाता है कि मध्याह्न भोजन करने के बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी. कुछ बच्चों को उल्टियां होने लगी. शिक्षकों ने घटना की जानकारी कैरो बीडीओ को दी.

सूचना मिलते ही बीडीओ, थाना प्रभारी के साथ मेडिकल टीम लेकर विद्यालय पहुंचे. तब तक बच्चों की स्थिति काफी बिगड़ने लगी थी. डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को दवा खिलायी. इसके बाद बच्चों ने उल्टी किया. फिर डॉक्टर समेत अन्य बीमारी का कारण ढूंढने लगे. बाद में खाने की जांच की गयी तो उसमें छिपकली का टुकड़ा पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >