पाइप लाइन में लीकेज हो गया
रांची : रुक्का डैम निकलने वाली राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज और बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण गुरुवार को राजधानी के बड़े इलाके में वाटर सप्लाई बाधित रहा. इससे सात लाख की आबादी को पानी नहीं मिला.
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को आयी आंधी-पानी के कारण विकास फीडर से देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इसके कारण रुक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से रात में ठप रहा. वहीं, गुरुवार सुबह में जब जलापूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया, तो यहां से निकलने वाली राइजिंग पाइप लाइन जुमार पुल के समीप लीकेज हो गया. इसे दुरुस्त करने में ही शाम हो गया. इन दोनों स्थिति के कारण गुरुवार को पूरी तरह से वाटर सप्लाई शहर में ठप रही.
