जनता झामुमो के झांसे में आनेवाली नहीं है : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है़ं मुख्यमंत्री की कुर्सी का उनका सपना 2019 में पूरा नहीं होनेवाला है़ जनता अब झामुमो के झांसे में नहीं आनेवाली है़ जनता समझ चुकी है कि हेमंत […]

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है़ं मुख्यमंत्री की कुर्सी का उनका सपना 2019 में पूरा नहीं होनेवाला है़ जनता अब झामुमो के झांसे में नहीं आनेवाली है़ जनता समझ चुकी है कि हेमंत सोरेन जनता की नहीं सत्ता की राजनीति करते है़ं श्री प्रभाकर ने कहा कि हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने का जुमला उछाला है, लेकिन इसका कोई रोड मैप उनके पास नहीं है़

नरेंद्र मोदी और रघुवर दास ने योजनाओं के माध्यम से करोड़ों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा है़ हेमंत भूल रहे हैं कि झारखंड में लोकसभा चुनाव में गुरुजी के गढ़ पर भाजपा का कब्जा हो चुका है़ महागठबंधन धराशायी हो गया है़ इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झामुमो द्वारा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा हास्यास्पद है़
यह कोरी कल्पना है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में साढ़े 4 वर्षों में 1 लाख 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, जिसमें स्थानीय नीति के तहत 95 प्रतिशत से ज्यादा स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है़ यह भी कहा है कि सिद्धांतविहीन और मुद्दाविहीन विपक्षी दल के नेता हास्यास्पद बयानबाजी कर रहे हैं, जिसको झारखंड की जनता समझ चुकी है तथा उनके बहकावे में आनेवाली नहीं है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >