कुलसूद गांव में हाथियों का उत्पात, दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

सिल्ली : प्रखंड के गोडाडीह पंचायत के कुलसूद गांव में शुक्रवार अहले सुबह हाथियों ने उत्पात मचाया. करीब छह हाथियों का झुंड हेसाडीह महुआडीह के बीच के जंगलों से गांव में आ धमका व करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाता रहा. इधर, गांव में हाथी आने की सूचना से लोग घरों में ही दुबके रहे. […]

सिल्ली : प्रखंड के गोडाडीह पंचायत के कुलसूद गांव में शुक्रवार अहले सुबह हाथियों ने उत्पात मचाया. करीब छह हाथियों का झुंड हेसाडीह महुआडीह के बीच के जंगलों से गांव में आ धमका व करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाता रहा. इधर, गांव में हाथी आने की सूचना से लोग घरों में ही दुबके रहे. हाथियों ने शिव प्रसाद मंडल व हीरालाल मंडल के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

शिव प्रसाद की चहारदीवारी व हीरालाल के घर का दरवाजा तोड़ दिया. बाद में ग्रामीणों ने पटाखे जला कर हाथियों को गांव से खदेड़ा. घटना की सूचना पाकर वन विभाग के लोग कुलसूद पहुंचे. हाथी प्रभावित लोगों से मिल कर नुकसान का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जरागोड़ा के निकट जंगलों में जमा है. घटना के बाद से इलाके में दहशत है. मालूम हो कि सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड पांच दिनों से कहीं न कहीं उत्पात मचा रहा है. खबर है कि झुंड का एक हाथी जख्मी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >