रांची : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने सरेंडर किया, जेल गया

रांची : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी संजय उरांव ने मंगलवार को एजेसी सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत में सरेंडर किया. अदालत ने उसे जेल भेज दिया. इस मामले में अगली सुनवाई छह जून को होगी. इस मामले के पांच अन्य आरोपियों अमर महली, संजय महली, सुखदेव उरांव, […]

रांची : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी संजय उरांव ने मंगलवार को एजेसी सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत में सरेंडर किया. अदालत ने उसे जेल भेज दिया. इस मामले में अगली सुनवाई छह जून को होगी. इस मामले के पांच अन्य आरोपियों अमर महली, संजय महली, सुखदेव उरांव, राजू उरांव अौर सूरज चिकबड़ाईक ने एक जून को सरेंडर किया था. सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था.
आरोपी बेड़ो थाना कांड संख्या 40/19 दिनांक 20/05/19 से संबंधित है. इन पर एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी. रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका अौर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद घटना के बारे में किसी भी नहीं बताने को कहा. धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मार देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >