रांची : बिजली के अभाव में जलापूर्ति भी प्रभावित

रांची : सोमवार और मंगलवार को बिजली संकट का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा. बूटी पानी टंकी में एवं पंप हाउस में देर रात तक बिजली नहीं रहने के कारण विभिन्न इलाकों के पाइप लाइन में पानी नहीं भेजा सका. इसके कारण कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई भी प्रभावित रही. जानकारी के अनुसार बूटी से […]

रांची : सोमवार और मंगलवार को बिजली संकट का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा. बूटी पानी टंकी में एवं पंप हाउस में देर रात तक बिजली नहीं रहने के कारण विभिन्न इलाकों के पाइप लाइन में पानी नहीं भेजा सका.
इसके कारण कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई भी प्रभावित रही. जानकारी के अनुसार बूटी से निकलने वाले बूटी-हटिया लाइन से आपूर्ति होने वाले कांटाटोली, चर्च रोड, सिरम टोली, डोरंडा एवं अशोक नगर इलाके में पानी सप्लाई बाधित रहा. इसी प्रकार बूटी से निकलने वाली बूटी-रातू रोड लाइन से पानी नहीं भेजा सका. इसके कारण रातू रोड, पिस्का मोड, इंद्रपूरी, आर्यपुरी, मेट्रो गली, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर एरिया, हरमू रोड, गाड़ीखाना चौक, किशोर गंज, कैलाश नगर, पहाड़ी मंदिर एरिया, कुम्हार टोली व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई बाधित रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >