जमशेदपुर/रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के कदमा स्थित आवास पर सोमवार को पार्टी की बैठक हुई. इसमें बताया गया कि मानगो बस स्टैंड स्थित होटल में मंगलवार को जदयू का सम्मेलन होगा. इसमें संगठन की मजबूती और राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनावी तैयारी की समीक्षा की जायेगी. सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. साथ ही सात जून को हजारीबाग, 11 को रांची, 15 को दुमका, 18 को डाल्टेनगंज में प्रमंडलीय स्तरीय बैठक होगी.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हराधन मार्डी (बोकारो), सोनाराम सोरेन, एसटी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद हाजरा, एससी प्रकोष्ठ जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी विचार रखे. बैठक में आदिवासी सेंगेल अभियान, झारखंड दिशोम पार्टी, संताल परगना के छह जिलों के प्रमुख नेता सहित धनबाद, बोकारो, असम, बंगाल, बिहार के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे.
