रांची : लोकसभा चुनाव में मतदान करने गयी छात्रा के लिए रांची विश्वविद्यालय फिर से परीक्षा लेगा. विश्वविद्यालय के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा सोनी तिग्गा 29 अप्रैल को वोट देने के लिए लोहरदगा गयी थी. सोनी तिग्गा ने इस संबंध में विश्वविद्यालय को आवेदन दिया था. परीक्षा बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सोनी तिग्गा द्वारा दिये गये आवेदन पर विचार किया गया.
वोट देने गयी छात्रा के लिए रांची विवि फिर लेगा परीक्षा
रांची : लोकसभा चुनाव में मतदान करने गयी छात्रा के लिए रांची विश्वविद्यालय फिर से परीक्षा लेगा. विश्वविद्यालय के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा सोनी तिग्गा 29 अप्रैल को वोट देने के लिए लोहरदगा गयी थी. सोनी तिग्गा ने इस संबंध में विश्वविद्यालय को आवेदन दिया था. परीक्षा बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सोनी […]

परीक्षा बोर्ड की बैठक में सोनी तिग्गा को फिर से परीक्षा देने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया. विश्वविद्यालय द्वारा विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके लिए तिथि की घोषणा जल्द की जायेगी.
परीक्षा बोर्ड की बैठक में वर्ष 1989 में स्नातक पास एक विद्यार्थी की डिग्री के आवेदन पर भी विचार किया गया. डिग्री बनाने की प्रक्रिया के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि उक्त विद्यार्थी के टीआर में अंकों के साथ हेराफेरी की गयी है. इसके बाद उसकी मार्क्स फाइल को भी देखा गया. इसमें में हेराफेरी की गयी थी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त विद्यार्थी को डिग्री जारी नहीं की जायेगी. विद्यार्थी जमशेदपुर का रहनेवाला है.
ऐसे में डिग्री जारी करने के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया. बैठक में मेडिकल के आधार पर विशेष परीक्षा देने की अनुमति देने के लिए एक विद्यार्थी द्वारा दिये गये आवेदन को भी अस्वीकृत किया गया. विद्यार्थी 14 अप्रैल को हुई परीक्षा में शामिल हुआ था.
16 अप्रैल की परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. इस दौरान विद्यार्थी द्वारा 15 अप्रैल को छपरा के चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर पुनर्परीक्षा की मांग की गयी थी. परीक्षा बोर्ड ने आवेदन को अस्वीकृत कर दिया. परीक्षा बोर्ड की बैठक विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रभारी कुलसचिव डॉ पीके वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार समेत परीक्षा बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल थे.
विवि में नामांकन की प्रक्रिया जून में
रांची विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन की प्रक्रिया पांच जून से शुरू होने की संभावना है. विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन को लेकर विस्तृत जानकारी एक-दाे दिनों में जारी कर दी जायेगी. नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जायेगी. एक अगस्त से कक्षा का संचालन शुरू किया जायेगा.
उल्लेखनीय है इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं स्नातक पार्ट थ्री के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट थ्री के वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है.