विधानसभा चुनाव को लेकर बनायी जायेगी रणनीति, 1200 भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे सीएम रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच जून को राज्य भर के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. साथ ही लोकसभा में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर नेताओं के प्रति आभार जताया जायेगा. नेताओं का हौसला बढ़ाया जायेगा. बैठक में प्रदेश, […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच जून को राज्य भर के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. साथ ही लोकसभा में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर नेताओं के प्रति आभार जताया जायेगा. नेताओं का हौसला बढ़ाया जायेगा.

बैठक में प्रदेश, जिला व मंडल कमेटी के लगभग 1200 पदाधिकारी के अलावा लोकसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे.

भाजपा लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीट जीतने पर आभार यात्रा शुरू करने जा रही है. इसमें चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट देने के लिए आभार जतायेंगे. इसको लेकर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जायेगी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार एक बार फिर से बूथ कमेटी का आकलन किया जायेगा.

जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है, वहां पर कमेटी का पुनर्गठन भी किया जायेगा. बूथ की मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर के नेताओं द्वारा की जायेगी. भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

पांच जून को मुख्यमंत्री आवास में होगी बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर बनायी जायेगी रणनीति
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत व प्रदर्शन पर जताया जायेगा आभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >