लोकल फॉल्ट के कारण गर्मी में जारी है बिजली की आंखमिचौनी

रांची : राजधानी रांची में गुरुवार को भी बिजली की आंखमिचौनी जारी रही. कई जगह इंसुलेटर पंक्चर हो गये, तो कई जगहों पर लोकल फॉल्ट के कारण बिजली ठप रही. राजधानी के एक खास हिस्से में पावर सप्लाई दिन भर बाधित रही. सबसे ज्यादा प्रभाव रातू-चट्टी, 11 केवी डुमरी, पहाड़ी और रातू फीडर पर पड़ा. […]

रांची : राजधानी रांची में गुरुवार को भी बिजली की आंखमिचौनी जारी रही. कई जगह इंसुलेटर पंक्चर हो गये, तो कई जगहों पर लोकल फॉल्ट के कारण बिजली ठप रही. राजधानी के एक खास हिस्से में पावर सप्लाई दिन भर बाधित रही. सबसे ज्यादा प्रभाव रातू-चट्टी, 11 केवी डुमरी, पहाड़ी और रातू फीडर पर पड़ा. यहां एक घंटे के अंतराल पर बिजली अाती-जाती रही.

लगभग साढ़े तीन बजे 33 केवी रातू फीडर अचानक से
ब्रेक डाउन हो गया. करीब ढाई घंटे बाद बिजली बहाल हो पायी. उपकेंद्र की हाइटेंशन लाइन हटिया ग्रिड से ट्रिप कर गयी. फाॅल्ट की सूचना मिलते ही जेई व एसडीओ ने कर्मचारियों को पेट्रोलिंग पर लगा दिया गया. पड़ताल में इंसुलेटर पंक्चर मिला. इंसुलेटर बदल कर बिजली आपूर्ति देने की कोशिश हुई, लेकिन काफी देर तक लाइन होल्ड नहीं हुई.
लालगुटवा व कांके फीडर से रोटेशन से दी गयी बिजली : इस दौरान हालात को संभालने के लिए लालगुटवा व कांके फीडर से रोटेशन से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गयी. लोगों का कहना था कि गर्मी से इतने फॉल्ट हो रहे हैं. दोपहर बाद तापमान कम होने से राहत मिली, लेकिन रातू रोड, एचइसी के इलाकों में पानी के लिए परेशानी हुई.
नहीं मिल रही निजात
फाॅल्ट की सूचना मिलते ही जेई व एसडीओ ने कर्मचारियों को पेट्रोलिंग पर लगा दिया
लाइन होल्ड कराने में परेशानी, रोटेशन से एक बड़े इलाके को हुई बिजली की आपूर्ति
इंसुलेटर पंक्चर होने से 33 केवी लाइन में आयी खराबी
विंध्यवासिनी नगर के पीछे से गुजर रही लाइन में इंसुलेटर पंक्चर हो गया. इस वजह से तार में जर्क आने के बाद वह काफी नीचे आ गया था. इससे दोपहर 3:30 से बिजली सप्लाई बंद हो गयी. इसकी सूचना बिजली कंपनी को दी गयी. रेडियम रोड, किशोरगंज, सेवा सदन, रातू रोड, कडरू सहित अलग-अलग इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही. मरम्मत के कारण आधा दर्जन फीडरों को आधे से एक घंटे तक बंद करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >