इंटर आर्ट्स की परीक्षा: पतरातू के बिजली मिस्त्री की बेटी मनाली गुप्ता बनी झारखंड टॉपर
रांची/पतरातू : पतरातू के बिजली मिस्त्री की बेटी मनाली गुप्ता इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 87.4% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है. एसएस प्लस टू हाइस्कूल (पतरातू) की छात्रा मनाली को 500 में कुल 437 अंक मिले हैं. उसे भूगोल में 92, अंग्रेजी में 75, हिंदी में 89, इतिहास में 90, भूगोल में 92, अर्थशास्त्र […]
इंटर आर्ट्स की परीक्षा: पतरातू के बिजली मिस्त्री की बेटी मनाली गुप्ता बनी झारखंड टॉपर
रांची/पतरातू : पतरातू के बिजली मिस्त्री की बेटी मनाली गुप्ता इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 87.4% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है. एसएस प्लस टू हाइस्कूल (पतरातू) की छात्रा मनाली को 500 में कुल 437 अंक मिले हैं. उसे भूगोल में 92, अंग्रेजी में 75, हिंदी में 89, इतिहास में 90, भूगोल में 92, अर्थशास्त्र में 91 अंक प्राप्त हुए हैं.
वहीं द्वितीय स्थान पर रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्कू हैं. इन्हें 500 में 422 (84.4%) अंक मिले हैं. मनाली मैट्रिक में भी स्कूल टॉपर थी. उसके पिता दीपक गुप्ता बिजली मिस्त्री हैं. वह घर-घर जाकर बिजली मरम्मत करते हैं. उसके चार भाई-बहन हैं. मां उषा देवी गृहिणी हैं.
मनाली ने बताया कि उसे बेहतर रिजल्ट की तो उम्मीद थी, पर स्टेट टॉपर बनेगी, यह कभी नहीं सोचा था. वह कहती है कि उसने कभी घड़ी देख कर पढ़ाई नहीं. जब समय मिला पढ़ाई की. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है.
लगातार दूसरे साल दिया स्टेट टॉपर
एसएस उच्च विद्यालय पतरातू ने लगातार दूसरे वर्ष स्टेट टॉपर दिया है. मनाली से पूर्व 2018 में आर्ट्स में मुकेश कुमार सेकेंड स्टेट टॉपर रहा था. प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मनाली ने पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है.
आइएएस बनना चाहती हूं
मनाली भूगोल से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर आइएएस बनना चाहती है. उसका सपना है आइएएस बनकर देश सेवा करने की. वह टीवी सीरियल अफसर बिटिया के किरदार से प्रभावित है.
घर-घर जाकर बिजली की मरम्मत करते हैं पिता दीपक
राजधानी टॉपर बनी रांची वीमेंस कॉलेज की प्रमिला किस्कू