रांची : मोबाइल छिनतई के तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची : राजधानी में मोबाइल छिनतई करने के आरोप में सदर थाना की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो सरवर व अमरजीत सिंह लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों के पास से चार मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने दोनों को लोहरदगा […]

रांची : राजधानी में मोबाइल छिनतई करने के आरोप में सदर थाना की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो सरवर व अमरजीत सिंह लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

पुलिस ने दोनों के पास से चार मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने दोनों को लोहरदगा से गिरफ्तार किया. वहीं मोबाइल छिनतई के दूसरे केस में पुलिस ने बुढ़मू से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से भी एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, बरामद पांच मोबाइल में से दो मोबाइल की पहचान कर ली है. तीन अन्य मोबाइल का सत्यापन किया जा रहा है. उक्त मोबाइल की छिनतई बड़गाईं चौक व उसके आस-पास के इलाके से की गयी थी. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता ने छिनतई की घटना से संबंधित केस का रिव्यू किया था.

छिनतई की घटना को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर संबंधित थानेदारों को टास्क दिया था. इसके बाद सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने लोहरदगा और बुढ़मू में छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ उक्त कार्रवाई की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >