रांची : इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट ने फर्जी दस्तावेज के जरिये की धोखाधड़ी

रांची : टाटा एआइए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट द्वारा फर्जी दस्तावेज के जरिये ठगी का मामला सामने आया है. एजेंट द्वारा ठगी की जानकारी आरएन मुखर्जी रोड किशोर भवन स्थित कंपनी के अधिकारियों द्वारा डीजीपी के पास की गयी थी. इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जांच कर झारखंड के सभी […]

रांची : टाटा एआइए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट द्वारा फर्जी दस्तावेज के जरिये ठगी का मामला सामने आया है. एजेंट द्वारा ठगी की जानकारी आरएन मुखर्जी रोड किशोर भवन स्थित कंपनी के अधिकारियों द्वारा डीजीपी के पास की गयी थी.
इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जांच कर झारखंड के सभी जिलों के एसपी से रिपोर्ट मांगी गयी है, ताकि कंपनी के नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर इंश्योरेंस पॉलिसी जारी करनेवाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. कंपनी द्वारा लिखित शिकायत में पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी गयी थी कि टाटा एआइए एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है. कंपनी में कुछ लोगों ने एजेंट बनने के लिए आवेदन दिया था.
जिसके बाद उन्हें लाइफ इंश्योरेंस एजेंट के रूप में काम करने का अवसर दिया गया था. जानकारी के मुताबिक एजेंट की ओर से लाइफ इंश्योरेंस के लिए कुछ लोगों का आवेदन जमा किया गया था. जिसकी जांच के बाद पाया गया कि एजेंट की ओर से मृत और बीमार व्यक्ति की पॉलिसी के लिए आवेदन दिया था. कंपनी की ओर से जब मामले की गहराई से जांच शुरू.
तब इस बात की और अधिक जानकारी मिली कि एजेंट की ओर से बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की बीमा के लिए आवेदन दिया गया था. इसलिए कंपनी के अधिकारियों को आशंका है कि इस तरह का काम करनेवाले एजेंट असामाजिक तत्व हैं, जिनकी मंशा सिर्फ धोखाधड़ी कर आम लोगों को पॉलिसी बेच कर उन्हें धोखा देने और कंपनी को नुकसान पहुंचाने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >