खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच पाये अमित शाह, प्रत्याशियाें काे दी जीत की शुभकामना

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को झारखंड में आयोजित चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया़ वह खराब मौसम के कारण हवाई जहाज से रांची नहीं पहुंच पाये़ उन्हें चार चुनावी सभाओं में भाग लेना था. कार्यक्रम कोडरमा, झुमरीतिलैया, खूंटी और रांची में तय था. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 4, 2019 1:03 AM

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को झारखंड में आयोजित चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया़ वह खराब मौसम के कारण हवाई जहाज से रांची नहीं पहुंच पाये़ उन्हें चार चुनावी सभाओं में भाग लेना था. कार्यक्रम कोडरमा, झुमरीतिलैया, खूंटी और रांची में तय था.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला सामने आया. इधर, श्री शाह ने झारखंड की विजय संकल्प रैली में नहीं शामिल होने पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा है कि वह चुनावी सभा में शामिल नहीं हो सके, इसका उन्हें दुख है़ श्री शाह ने कहा कि भाजपा झारखंड की सभी सीटों पर मजबूत है़
हमारे करोड़ों कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव अभियान में डटे हुए है़ं हमारी जीत सुनिश्चित है और इस बार झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए की झोली में आयेंगी. उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है़ं

Next Article

Exit mobile version