…और सीआरपीएफ जवान ने बीमार चुनाव कर्मी को तीन किमी तक कंधे पर रखकर पहुंचाया अस्पताल

रांची : झारखंड में एक सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मी के बीमार पड़ने पर उसे तीन किलोमीटर तक अपने कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचा ली. चुनाव कर्मी मतदान के दौरान बीमार पड़ गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे की और […]

रांची : झारखंड में एक सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मी के बीमार पड़ने पर उसे तीन किलोमीटर तक अपने कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचा ली.

चुनाव कर्मी मतदान के दौरान बीमार पड़ गया था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे की और गुमला जिले के सारंगो में बूथ नंबर 179 की है. वहां कर्मचारी लियोनार्ड लकडा अचानक बेहोश हो गये और उनकी नाक से खून बहने लगा.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी के लिए बूथ पर तैनात सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन के कांस्टेबल अनिल शर्मा ने तुरंत लकडा को अपने कंधों पर उठाया और नजदीक के एक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जो बूथ से करीब तीन किलोमीटर दूर था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >